छोटी छोटी बातों पे
यूँ बेमतलब का लड़ना
रुसना, गुस्सा होना
मुँह फुलाना
नाक सिकोड़ना
चुटकी लेना
फिर बातें बनाना
माफ़ी मांगना
गुदगुदाना, हँसना
हँसाना
साथ बैठ घंटो कहानियाँ बाचना
फिर कोई दुखड़ा सुनाना
चुटकी लेना
गुस्सा होना
ये सिलसिला चलता रहता है
दोनों झगड़ते है
एक दुसरे को मनाने के लिए