मुझे हमेशा रही है
ऐसे यन्त्र की कल्पना
जिससे कर सकू रिकॉर्ड
अपना हर एक सपना
अभी लगता है जैसे
जिंदगी का
एक हिस्सा
कोई खास किस्सा
मुझसे अनजान है
सपना अधीर करता है
अमीर करता है
गरीब करता है
हँसता है रोता है
कभी कभी जलील करता है
सपने में वो
दो तिन मंजिले फांद जाना
सितारों के साथ
चाँद पे बैठ खाना खाना
मौत के डर से वो
गाड़ियों से भी तेज भाग जाना
उसके लिए कुछ कविताये लिखना
और सबको सुनाना
पापा को पॉलिटिक्स समझाना
तो कभी बिलकुल असहाय
मुश्किल से रेंग पाना
सुबह जब नींद
उन सपनो की
धुंधलाई-छितराई यादो
के साथ खुलती है
थोड़ा अनमना लगता है
सपनो की उन कहानियो
को पूरा करने की
इक बैचैनी होती है
सपनो को यादो की तरह
सहेज कर रखने की तमन्ना
हर सुबह दुनी होती है।
ऐसे यन्त्र की कल्पना
जिससे कर सकू रिकॉर्ड
अपना हर एक सपना
अभी लगता है जैसे
जिंदगी का
एक हिस्सा
कोई खास किस्सा
मुझसे अनजान है
सपना अधीर करता है
अमीर करता है
गरीब करता है
हँसता है रोता है
कभी कभी जलील करता है
सपने में वो
दो तिन मंजिले फांद जाना
सितारों के साथ
चाँद पे बैठ खाना खाना
मौत के डर से वो
गाड़ियों से भी तेज भाग जाना
उसके लिए कुछ कविताये लिखना
और सबको सुनाना
पापा को पॉलिटिक्स समझाना
तो कभी बिलकुल असहाय
मुश्किल से रेंग पाना
सुबह जब नींद
उन सपनो की
धुंधलाई-छितराई यादो
के साथ खुलती है
थोड़ा अनमना लगता है
सपनो की उन कहानियो
को पूरा करने की
इक बैचैनी होती है
सपनो को यादो की तरह
सहेज कर रखने की तमन्ना
हर सुबह दुनी होती है।
No comments:
Post a Comment